बुलंदशहर, मार्च 30 -- जहांगीराबाद कृषि उत्पादन मंडी समिति में मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। नाम वापसी के बाद अब मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश, कृपाल सिंह लोधी और अमित गोयल मैदान में हैं। मतदान 7 अप्रैल को होगा और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश गोयल व बनी सिंह ने बताया कि लाइसेंसधारी व्यापारी 5 अप्रैल तक अपना मतदाता पहचान पत्र बनवा लें। इधर, सभी प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.