बुलंदशहर, जनवरी 9 -- जहांगीराबाद नगरपालिका की बैठक शुक्रवार को पालिका सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में कस्बे के समग्र विकास से जुड़े कई प्रस्तावों पर गहन चर्चा के बाद सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की गई। सभासद कल्पना शर्मा ने कई प्रस्ताव रखे जिन्हें बहुमत से पास किया गया। बैठक का सबसे अहम निर्णय वसीहत व बैनामा के आधार पर होने वाले नामान्तरण पर लगने वाले कर को पूर्ण रूप से समाप्त करने का रहा, जिससे आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। प्रसिद्ध मां बिनन्नेर देवी मंदिर पर भव्य मुख्य द्वार के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया, जिसे बैठक में सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इसके साथ ही सभासद कल्पना शर्मा ने सब्जी मंडी चौराहे को महाराजा अग्रसेन चौक के रूप में विकसित किए जाने का प्रस्ताव रखा। जिसपर सभासद डोली गुप्ता ने भी सहमति बनाई और प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.