अमरोहा, नवम्बर 22 -- अमरोहा, संवाददाता। जबरन जहर खिलाने के बाद अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मुंह दबाकर पत्नी की हत्या करने के मामले में अदालत ने दोषी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ में 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। गिरफ्तारी के बाद से दोषी पति जेल में था। तमाम प्रयास के बाद भी उसे जमानत नहीं मिल सकी थी। मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मटैना से जुड़ा था। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव तरारा निवासी किसान जसवंत सिंह ने 20 मई 2013 को अपनी बेटी मानवती की शादी गांव मटैना के रहने वाले बलराम के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग मानवती को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मायके से कार दिलाने का दबाव बनाते थे। प्रताड़ना के बीच मानवती ने दो बेटे और एक बेटी को भी जन्म दिया। विवाद के बीच दोनों पक्षों में कई बार पंचाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.