जहर देकर हत्या के आरोप में पति और सास पर केस
गोरखपुर, जुलाई 24 -- भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला कस्बे की टीचर कॉलोनी निवासी विवाहिता तराना बानो की मौत के मामले में पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर पर पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 85, 115(2) और 108 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।मृतका की मां जहरुनिशा, निवासी कादीपुर गांव (थाना रौनापार, आजमगढ़) ने आरोप लगाया कि वर्ष 2010 में उनकी बेटी की शादी गोला निवासी नाजिम अली उर्फ मन्नू से हुई थी। शादी के बाद से पति शराब पीकर मारपीट करता था। आरोप है कि 27 जून को नाजिम अली और उसकी मां लालमुनी ने तराना की पिटाई करने के बाद जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। 17 जुलाई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तहरीर में यह भी कहा गया है कि पति-पत्नी के बीच पहले विवाद हुआ था, जिसमें आजमगढ़ कोर्ट ने समझौता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.