बागपत, फरवरी 10 -- दाहा। मांगरौली गांव में थाने के चौकीदार के घेर में बंधे पशुओं को जहरीला पदार्थ देने का प्रयास किया गया। पीड़ित ने दोघट थाने पर तहरीर दी है। दोघट थाने के मांगरौली गांव निवासी चौकीदार इरशाद ने दोघट थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसके पशु घर से कुछ दूरी पर बने घेर में बंधे रहते है। सोमवार देर शाम गांव के ही एक परिवार की दो महिला समेत तीन लोगों ने उसके घेर में बंधे पशुओं की चारे में जहरीला पदार्थ डालने का प्रयास किया। जिसे गांव के ही एक व्यक्ति ने देख लिया तथा चौकीदार के परिवार को इसकी जानकारी दी। बताया कि इससे पहले भी उसके चार पशुओं की मौत हो चुकी है। चौकीदार ने दोघट थाने पर तहरीर दी है। थाना प्रभारी दोघट सूर्यदीप सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर आई है जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...