जोधपुर, फरवरी 23 -- राजस्थान में बारात आने से कुछ घंटे पहले मृत पाई गईं सगी बहनों की मौत जहर खाने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत का कारण जहर बताया गया है। दोनों की शादी शनिवार को होनी थी। शुक्रवार रात को जब यह घटना घटी, उस समय शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। पुलिस ने सोमवार को बताया कि शुक्रवार सुबह मनई गांव में मृत पाई गई दो बहनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण जहर बताया गया है। मृतक बहनों की पहचान शोभा (25) और विमला (23) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों बहनें एक निजी स्कूल में काम करती थीं। माना जा रहा है कि वे अपने रिश्तों से खुश नहीं थीं। बारात आने के कुछ घंटे पहले ही उनके शव मिले। सूरसागर थाना के एसएचओ हरिश्चंद्र सोलंकी ने बताया कि मेडिकल बोर्ड ने जहर के कारण मौत की पुष्टि की है। घटनास्थल से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.