पलामू, फरवरी 9 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पाटन थाना क्षेत्र के हिसरा बरवाडीह गांव निवासी 26 वर्षीय वीरेंद्र कुमार मेहता की मौत जहर खाने से हो गई है। मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच स्थित टीओपी की पुलिस शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रभारी टीओपी प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि मृतक की मां बसंती देवी के अनुसार रविवार की दोपहर के बाद पति-पत्नी के बीच हुए विवाद हुआ। इसके बाद रिश्तेदारों ने उससे फोन पर बात की। इससे दुखी होकर वीरेंद्र ने जहर खा लिया। उसकी हालत गंभीर हो जाने पर आसपास के लोगों के सहयोग से उसे मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृतक की मां ने बताया कि वीरेंद्र एक नाबालिक पुत्र का पिता था। पहले उसे पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था जहा...