फतेहपुर, मार्च 14 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। बीच रास्ते ही उसकी मौत हो गई। श्यामपुर निवासी 20 वर्षीय अनुज ने शुक्रवार देर रात किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अनुज मऊदेव चौराहे पर सैलून की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार पुलिस को सूचना दिए बगैर बारा यमुना नदी में कर दिया। थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि जांच कराई जाएगी। परिजनों ने सूचना नहीं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.