इटावा औरैया, जुलाई 1 -- बकेवर। लवेदी थाना क्षेत्र के इंगुर्री गांव में जहर खाने से एक वृद्ध की हालत गंभीर हो गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए 50 शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव इंगुर्री निवासी 72 वर्षीय नरेंद्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह ने बुधवार शाम जहर खा लिया, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉ. पुष्पेंद्र ने बताया कि जहर खाने से वृद्ध की हालत बिगड़ी थी। प्राथमिक उपचार के बाद मरीज की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...