बदायूं, अप्रैल 18 -- बदायूं, संवाददाता। जहरीला पदार्थ खाने वाली विवाहिता की इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ न होने पर विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के भकौरा गांव का है, जहां निवासी सतीश की 22 वर्षीय पत्नी सुनीता ने 16 अप्रैल को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे पहले उझानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए शहर के निजी अस्पताल रेफर किया गया। यह भी पढ़ें- महिला ने विषाक्त खाकर दी जान, पति पर हत्या का आरोप यहां 17 अप्रैल की रात इलाज क...