संभल, मार्च 15 -- असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शुक्रवार को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में जहरीला पदार्थ खाने से उपचार के दौरान मौत हो गई। युवती की मौत के बाद शनिवार शाम को प्रेमी युवक ने असमोली थाने में पुलिस को तहरीर दी। जिसमें प्रेमी युवक ने परिजनों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। प्रेमी युवक ने कहा कि वह काफी समय से युवती से प्रेम करता था। दोनों आपस में शादी करना चाहते थे। इसकी को लेकर परिजनों ने युवती का दूसरी जगह पर रिश्ता करना चाहा, युवती ने विरोध कर दिया। युवक ने आरोप लगाया कि इसी से नाराज होकर परिजनों ने शुक्रवार को युवती को जहर दे दिया। उसके बाद मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां शुक्रवार शाम युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक ने युवती के परिजनों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए कार्रव...