कौशाम्बी, अप्रैल 16 -- पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खा लेने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार होरीलाल (29) पुत्र हीरा, निवासी पश्चिम शरीरा, ने गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। परिजनों को जानकारी होते ही उसे तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि होरीलाल हाल ही में मुंबई से अपने घर लौटा था। परिजनों के अनुसार पारिवारिक विवाद इस घटना की वजह माना जा रहा है। चर्चा है कि उसके पिता के नाम करीब 10 बिस्वा जमीन थी, जिसे रेहन रख दिए जाने को लेकर वह काफी परेशान चल रहा था।घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत नाज...