पाकुड़, अप्रैल 8 -- ​पाकुड़, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत दादपुर पंचायत में एक युवक द्वारा कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लेने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दादपुर निवासी 31 वर्षीय पिंटू घोष ने जहर खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। ​परिजनों को जैसे ही इसकी भनक लगी, उन्होंने आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने तत्काल युवक का प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि, युवक की स्थिति काफी चिंताजनक और गंभीर बनी हुई थी। ​सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने प्रारंभिक चिकित्सा के बाद युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया है। फिलहाल युवक के इस आत्मघाती कदम के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस को इस संबंध...