वाराणसी, जून 24 -- सारनाथ। पहाड़िया स्थित शारदा कालोनी स्थित किराए के मकान में महिला ने मंगलवार देर रात जहर खा लिया। इसकी वजह से महिला की मौत बसही स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने पति, सास, ससुर व देवर को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार जौनपुर की वन्दना साहू (30) की शादी सूजावलपर, थाना कोतवाली, जिला गाजीपुर निवासी रवि प्रकाश साहू के साथ हुई थी। रवि प्रकाश परिवार के साथ पहड़िया स्थित शारदा कालोनी में किराए के मकान में रहता था। मंगलवार को देर रात वंदना साहू ने जहर खा लिया। वंदना साहू के पिता दिलीप साहू ने आरोप लगाया कि पति रवि प्रकाश साहू, ससुर सुरेन्द्र साहू, सास अनीता साहू व देवर भानु ने जबरदस्ती जहर खिलाया। इसके बाद वंदना का छह वर्ष क...