बांदा, जुलाई 1 -- बांदा। जहर खाने से महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। बिसंडा थाना क्षेत्र के घूरी गांव निवासी अनिल ने बताया कि 40 वर्षीय पत्नी शांति ने बुधवार को सुबह घर में जहर खा लिया। इस बीच वह मजदूरी करने घर से निकल चुका था। बच्चों ने बताया तो जानकारी हुई। उसने घर पहुंचकर पत्नी को बिसंडा पीएचसी में दिखाया। वहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। वह उसे लेकर जिला अस्पताल आया। यहां से डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। पति ने बताया कि पत्नी से कोई विवाद नहीं हुआ। वह सड़क में मजदूरी करने निकल जाता हूं। उसके दो पुत्रियां एक पुत्र है। बिसंडा थानाध्यक्ष सीपी तिवारी ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...