अलीगढ़, दिसम्बर 17 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। जहरीला पदार्थ खाकर बुलंदशहर की युवती ने आत्महत्या कर ली। घरेलू अलह में आत्मघाती कदम उठा लिया। एक दिन पहले मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिला बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के गांव नगला गिल्ली निवासी खुशबू (20) पुत्री ग़ुड्डू निवासी गांव नगला गिल्ली का मंगलवार को किसी बात पर परिजनों से विवाद हो गया। तभी उसने घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ती देख परिजनों को शक हुआ। आनन-फानन में परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। बुधवार को उपचार के दौरान खुशबू ने दम तोड़ दिया। शाम को परिजन शव को लेकर बुलंदशहर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...