पलामू, जनवरी 31 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सतबरवा अंचल क्षेत्र सह लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के धावाडीह गांव के एक बुजुर्ग ने शनिवार के सुबह में घरेलू विवाद में जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। नीलांबर-पीतांबरपुर थाना पुलिस ने मृत व्यक्ति उदय यादव करीब 50 वर्ष का शव कब्जा में लेने के बाद पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन करने में भी जुट गई है। उदय यादव रात्रि में गांव के ही एक व्यक्ति के घर पर छेका कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात्रि में वह घर नहीं लौट सका। सुबह घर आते ही पति-पत्नी में कुछ कहा सुनी हो गई। धावाडीह ग्राम पंचायत की मुखिया रिंकी यादव ने बताया कि मृतक के दो बेटी और दो बेटा है। दोनों बेटी का विवाह हो चुका है, एक बेटा का विवाह होना है। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.