इटावा औरैया, मार्च 19 -- छह दिन पहले जहरीला पदार्थ खाने वाली महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। मौत की खबर मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। गांव शेखूपुर जखौली के रहने वाले वीरेन्द्र बाबू की 54 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी ने 13 मार्च शुक्रवार देर शाम को किसी बात को लेकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसके बाद परिजन लोग उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने महिला की गंभीर हालत देख उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान महिला ने बुधवार देर रात दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों का रोरोकर हाल बेहाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...