भदोही, जून 30 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर, शुकुलपुर गांव निवासी एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया और उसके बाद स्वयं ही अस्पताल पहुंचा। हालत गंभीर होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से नाजुक स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल ज्ञानपुर रेफर कर दिया। उक्त गांव निवासी 40 साल के मंजीत विषाक्त पदार्थ खाकर सीएचसी गोपीगंज पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अस्पताल पहुंचने के बाद वह कुर्सी पर बैठा था। इसी दौरान उसके मुंह से झाग निकलने लगा, जिसे देख वहां मौजूद लोगों ने तत्काल चिकित्सकों को सूचना दी। चिकित्सकों ने तुरंत परीक्षण कर प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- फालोवर ने गटका जहर, मेडिकल कालेज रेफर बताया जाता है कि युवक क...