औरैया, मई 26 -- अछल्दा, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र के सेउपुर गांव में सोमवार रात घर में घुसे जहरीले सांप ने एक युवती को काट लिया। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी संतोष कुमार की पुत्री प्रीति को सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर के अंदर सांप ने डस लिया। सांप के काटते ही युवती की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने बिना देर किए उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. ललित मोहन ने युवती का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- सरायकेला-खरसावां में सर्पदंश का कहर: 16 महिनो में 379 मामले, मानसून आते ही बढ़ा मौतों का खतरा घटना के बाद परिजन चिंतित बने हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से गर्मी के मौसम में घर...