जहरीले सांप के काटने से 59 वर्षीय महिला की मौत
दुमका, जून 18 -- रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत महूबना गांव में जहरीले सांप के काटने से 59 वर्षीय महिला यशोदा देवी की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतका के परिजनों एवं ग्रामीणों के अनुसार यह घटना बुधवार देर शाम की है। बताया जाता है कि यशोदा देवी अपने घर के समीप रखे पुआल के पुंज को बारिश से बचाने के लिए समेटने गई थीं। इसी दौरान पुआल में छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। प्रारंभ में परिजनों को यह आभास नहीं हुआ कि उन्हें सांप ने काटा है। लोगों को लगा कि किसी कीड़े-मकोड़े या अन्य छोटे जीव ने काट लिया होगा। इसलिए मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। कुछ समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और जहरीले सांप का जहर पूरे शरीर में फैल गया। स्थिति गंभीर होने पर परिजन एवं ग्रामीण कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई。
घटना का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.