पाकुड़, मार्च 14 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय के बन्नोग्राम में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रवि दास के घर में जहरीला रसेल वाइपर सांप दिखाई दिया। घर के लोगों ने जैसे ही सांप को देखा, तुरंत इसकी सूचना असराफुल शेख को दी। सूचना मिलने के बाद असराफुल शेख मौके पर पहुंचे और लगभग सुबह 09:30 बजे सावधानीपूर्वक सांप का रेसक्यू किया। रेसक्यू के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया और उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। असराफुल शेख ने बताया कि रसेल वाइपर का जहर बेहद खतरनाक होता है और समय पर इलाज न मिलने पर यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार रसेल वाइपर आमतौर पर खेतों, झाड़ियों और घास वाले इलाकों में रहता है। यह मुख्य रूप से चूहों, छिपकलियों, मेंढकों और छोटे जीवों का शिकार करता है। गांवों में चूहों की सं...