कोडरमा, फरवरी 26 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने गुरुवार को जयनगर प्रखंड के जयनगर बाज़ार, पीपचो और परसाबाद स्थित विभिन्न मिठाई दुकानों, होटलों एवं किराना प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जयनगर बाज़ार के की मिठाई दुकान में अखाद्य रंग से निर्मित करीब पांच किलोग्राम लड्डू पाए गए। टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया तथा संचालक को कैंसर कारक अखाद्य चंपई रंग का प्रयोग नहीं करने की सख्त चेतावनी दी। इसी प्रकार परसाबाद स्थित एक मिष्ठान भंडार के कारखाने से 50 पैकेट अखाद्य रंग बरामद किए गए, जिन्हें तत्काल जब्त कर नष्ट किया गया। पीपचो के मिष्ठान भंडार में भी अखाद्य रंग से तैयार तीन किलोग्राम जलेबी पाई गई, जिसे टीम ने नष्ट कराया। जांच के दौरान दुकानों में रखे पनीर की गुणवत्ता भी परखी गई। इसके अतिरिक...