रुडकी, मार्च 6 -- अकौढ़ा खुर्द गांव में एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के अकौढ़ा खुर्द गांव निवासी युवक अक्षित पुत्र संजय ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान उपचार के दौरान युवक की मृत्यु हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...