महोबा, अप्रैल 11 -- अजनर, संवाददाता। युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गेहूं खरीद के विवाद में जहर खाकर जान देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की छानबीन करने की बात कही है। थाना क्षेत्र के स्यावन गांव निवासी 37 वर्षीय अरविंद ने शुक्रवार को देर शाम को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक किसान से तीन लाख का गेहूं खरीदा था। जिसमें दो लाख 66 हजार का भुगतान कर दिया था। 33 हजार रुपये शेष थे जिसको लेकर किसान का विवाद हुआ। शाम को घर पहुंचे अरविंद ने पत्नी से बताया कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.