जहरीले धुएं से लोग परेशान, फायरब्रिगेड ने बुझाई आग
मेरठ, मई 26 -- विश्वविद्यालय के पास मंगलवार को खुले में पड़े कूड़े में किसी ने आग लगा दी। पूरे इलाके में धुआं फैल गया। छात्र नेता विनीत चपराना ने इसकी सूचना अपर नगरायुक्त लवी त्रिपाठी को दी। अपर नगरायुक्त ने तत्काल गाड़ी भेजकर सफाई कराई। मौके पर पहुंचकर फायरब्रिगेड ने आग को बुझा दिया। यहां आए दिन कूड़े में आग लगा दी जाती है, जिससे उठने वाले धुएं से छात्र-छात्राएं, मरीज और स्थानीय लोग परेशान हैं। आसपास के कई अस्पतालों में भर्ती मरीजों की हालत पर भी असर पड़ता है। कई अस्पतालों तक कूड़े में लगने वाली आग का जहरीला धुआं पहुंचता है। खुलेआम कूड़ा जलाकर पर्यावरण नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। छात्र नेता विनीत चपराना ने कहा कि गढ़ रोड पर औरंगशाहपुर डिग्गी को लोहियानगर एवं गावड़ी डंपिंग ग्राउंड की तरह कूड़े का अड्डा नहीं बनने देंगे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.