कुशीनगर, अप्रैल 6 -- सेवरही, हिन्दुस्तान संवाद।।सेवरही स्थित ग्रीनलैंड इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिन पूर्व जहरीले धुएं से अचेत हुई सभी छात्र-छात्राएं अब पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हो गए हैं। डॉक्टरों की निगरानी और समय पर मिले उपचार के बाद सबकी स्थिति सामान्य हो गई है। इससे स्कूल समेत जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।पिछले शुक्रवार को स्कूल परिसर के पीछे कूड़े के ढ़ेर में भांग के पौधे व झाड़-झंखाड़ जलाए जाने से उठे जहरीले धुएं ने यकायक पूरे स्कूल को अपनी चपेट में ले लिया था। इसके चलते दर्जनों छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई थी और कई छात्राएं बेहोश हो गईं थी। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पह...