पलामू, मई 10 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के खिलपर स्थित ईंट भाठा में कार्यरत 49 वर्षीय मजदूर जमुना सिंह की जहरीले जीव के काटने से मौत हो गई। मृतक लातेहार जिले के मनिका का निवासी था। परिजन के अनुसार शनिवार की रात में सोने के दौरान उसकी पीठ में किसी जहरीले जीव ने काट लिया। गंभीर हालत में उसे हुसैनाबाद के अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में रेफर किया गया था परंतु एम्बुलेंस से मेदिनीनगर लाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। यह भी पढ़ें- खेत गए वृद्ध किसान की सर्पदंश से मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...