जौनपुर, अगस्त 12 -- सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गहरपारा गांव निवासी शिवकुमारी को जहरीले जंतु ने मंगलवार को डस लिया। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब मकान के अंदर 48 वर्षीय शिवकुमारी पत्नी अच्छेलाल को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया समय करीब चार बजे के करीब तबियत खराब होने पर महिला ने परिवार को बताया हमें कोई जंतु ने काट लिया है। परिवार के लोग आनन-फानन में सीएचसी सुजानगंज ले गए जहां पर स्थित की गंभीरता को देखते हुए तत्काल चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी घटना की सूचना थाना पुलिस को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जौनपुर ले जाया गया। बताया जाता है कि मृतका शिवकुमारी के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं। मां की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों...