प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 9 -- अंतू। ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूर को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। झारखंड प्रदेश के लोहरदगा निवासी 40 वर्षीय महारंग अंतू थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार रात वह अपनी झोपड़ी में सो रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। हालत बिगड़ने लगी तो साथी और परिवार के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सड़वा चंद्रिका ले गए। वहां से डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। अंतू थाना अध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने बताया कि सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जहरीले जंतु के काटने से मौत की सूचना मिली है। घटना की जांच की ...