जहरीले जंतु के काटने से बालिका की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 17 -- बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। बकरी चराने गई बालिका को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। थोड़ी देर में वह अचेत हो गई तो गांव के लोग उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। महेशगंज थाना क्षेत्र के गड़रियन का पुरवा टांडा गांव निवासी बनवारी लाल पाल की नौ वर्षीय बेटी प्रिया पाल बुधवार को बकरियां चराने गई थी। खेत में बने एक स्थान पर वह बैठ गई। तभी उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया, थोड़ी देर में ही वह अचेत हो गई। परिजनों का शोर गुल सुनकर पड़ोसी बालिका को सीएचसी कुंडा ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का पिता बनवारीलाल हरियाणा में है। मृतका चार बहन एक भाई है। उसकी मां राम सखी, बहन अंजली 12, छोटू 7, जाह्नवी 5, नीतू 3 समेत पूरे परिवार में चीत्कार मचा है। एसडीएम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.