पटना, अप्रैल 4 -- भाकपा ने पूर्वी चंपारण में जहरीली शराब पीने से हुई मौत के लिए जिला प्रशासन के दोषी होने का आरोप लगाया है। भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने शनिवार को जारी बयान में आरोप लगाया कि पूरे बिहार में सत्ता और पुलिस के संरक्षण में अवैध शराब का धंधा फल फूल रहा है और इसके शिकार गरीब हो रहे हैं। शराबबंदी अपने उद्देश्य से भटक गया है। भाकपा ने राज्य सरकार से मृतक के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये तथा जिनकी आंखों की रोशनी चली गई है उन्हें 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। साथ ही, इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषी व्यक्तियों और संरक्षण देने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की भी मांग की। पार्टी ने शराबबंदी को सख्ती से लागू करने और शराब के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्...