छपरा, मार्च 13 -- बिहार के छपरा (सारण) में एक बार फिर जहरीली शराब का कहर देखने को मिल रहा है। जिले के मशरक और पानापुर में बीते दो दिनों के भीतर 5 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। आशंका है कि जहरीली शराब के सेवन से इनकी जान गई है। आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक शराब धंधेबाज भी शामिल है, जिसे पुलिस ने एक दिन पहले गिरफ्तार किया था। वहीं, मशरक में 8 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। इनमें से कुछ को छपरा रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार को मशरक में एक पेंटर की मौत हो गई। इसके बाद शुक्रवार को मशरक नगर पंचायत के पूरब टोला निवासी पंकज कुमार की भी मौत हो गई। वहीं, बुधवार रात को पुलिस ने छापेमारी कर पूरब टोला निवासी शराब धंधेबाज रघुबर महतो को गिरफ्तार किया था। गुरुवार को पुलिस उसे कोर्ट ...