जहरीली मिठाई देकर छात्र की हत्या, शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम
पीलीभीत, अप्रैल 15 -- दियोरिया। जहरीली मिठाई देकर बीए के छात्र की हत्या कर दी गई। मृतक के पिता ने गांव के ही तीन लोगों पर घर बुलाकर जहरीली मिठाई खिलाकर हत्या कर देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर आक्रोशित परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली दियोरिया पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया है। देर शाम मृतक के पिता की तहरीर पर दियोरिया पुलिस ने गांव के तीन लोगों पर जहर देकर हत्या कर देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली दियोरिया कलां क्षेत्र के ग्राम मधुवापुर निवासी 20 वर्षीय संदीप भारती राजकीय डिग्री कॉलेज हेमपुर बिलसंडा में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके पिता मनोज भारती गांव में किराना दुकान चलाते हैं। खाली समय में संदीप भी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.