जहरीला पानी पीने से 16 बकरियों की मौत
फिरोजाबाद, मई 18 -- तहसील जसराना के गांव नगला हंस में कायम सिंह पुत्र रछपाल सिंह की 18 बकरियां सोमवार को खेत में चर रही थीं। जहरीली दवाइयों का पानी बकरियों ने पी लिया जिसके कारण उसकी 16 बकरियों की मौत होने से हड़कंप मच गया। पशुपालक अपनी आजीविका चलाने के लिए आसपास के गांव के किसानों से एक एक दो दो बकरी करके एकत्रित कर लेता था एवं उसके पास 80 बकरियों का पालन पोषण करके अपनी आजीविका चलाता था। सोमवार की दोपहर पशुपालक अपने घर से बकरियों को चराने के लिए खेतों पर ले जा रहा था तभी तेज धूप होने के कारण उसने खेतों पर लगाए जा रहे रहे पानी को बकरियों को पिलाया। जिसमें कीटनाशक पदार्थ मिले होने से पानी पीकर 16 बकरियों की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने पशुपालक के लिए मुआवजे की मांग की है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.