शामली, जून 30 -- चौसाना। झिंझाना थाना क्षेत्र के दथेड़ा गांव निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ पीने से उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने उसे गंभीर हालत में गंगोह के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था,जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए करनाल के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। करनाल में उपचार के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृत्यु की सूचना मिलने पर करनाल जिला प्रशासन ने शामली पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन शव को गांव लेकर पहुंचे, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक की पहचान कुलदीप उर्फ भिक्कण (55) पुत्र इलम चंद निवासी दथेड़ा के रूप में हुई है। बताया गया कि वह ...