उन्नाव, फरवरी 12 -- मोहान। सारस की खेतों में दाना चुगते समय जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई। ग्रामीणों की सूचना पाकर हसनगंज पुलिस ने उसका उपचार कराया। इसके बाद पक्षी की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। पिछवाड़ा के पास धरमंगल तालाब के किनारे राज्य पक्षी सारस ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और मुंह से झाग निकल रहा था। विद्युत विभाग के लाइनमैन नसीम की सूचना पर हल्के के दरोगा अजय सिंह व दीवान रामसेवक मौके पर पहुंचे और वन विभाग के डिप्टी रेंजर श्रीकांत त्रिवेदी व बीट इंचार्ज मदनपाल को सूचना दी। उन्होंने पक्षी को आनन फानन अपने निजी वाहन से ले जाकर पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां पर मौजूद डाक्टरों ने उसका उपचार किया। इसके बाद पक्षी हालत में सुधार हुआ है। इलाज के बाद उसे वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। जहां ...