जहरीला पदार्थ देकर हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज
बिजनौर, जुलाई 7 -- एक महिला ने अपनी पुत्री के ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न व जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।शांति नगर, पुणा (महाराष्ट्र) निवासी शहनाज पत्नी खलील शेख ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री गुलनाज का विवाह 21 अप्रैल 2026 को ग्राम लुकादड़ी निवासी आसिफ पुत्र यामीन के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति, ससुर तथा अन्य ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज और कार की मांग को लेकर गुलनाज को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 6 जुलाई 2026 को पति आसिफ, ससुर यामीन, जेठ जावेद, ननद शाहना, शाइस्ता तथा शबाना सहित अन्य परिजनों ने गुलनाज के साथ मारपीट की और कथित रूप से जहरीला पदार्थ देकर उसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.