साहिबगंज, अप्रैल 8 -- बरहेट/साहिबगंज। बरहेट के रक्सी कुंडली में मंगलवार की रात जहरीला पदार्थ खा लेने से इलाज के क्रम में एक विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता बरहेट थाना क्षेत्र के रोहित साह की पत्नी पूनम देवी (20) है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मंगलवार की देर शाम ससुराल में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कथित रूप से विवाद हुआ था। इस दौरान पत्नी ने कुछ देर बाद घर में रखा चावल में डालने वाली कीटनाशक दवा खा ली । शाम करीब 7:00 बजे विवाहिता की तबीयत बिगड़ने लगी । उसे चंद्रगोड़ा स्थित प्रेम ज्योति मिशन अस्पताल ले जाया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विवाहिता पूनम देवी की शादी वर्ष 2023 में बरहेट के रक्सी कुंडली के रोहित साह से हुई थी। विवाहिता का मायके पाकुड़ ज...