देवघर, जनवरी 2 -- देवघर, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के जेठूटांड़ गांव में 22 वर्षी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी सौरभ चौधरी की पत्नी काजल देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला की मौत जहरीला पदार्थ खाने के कारण हुई है, हालांकि मामले के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग देवघर सदर अस्पताल पहुंचे। मायके की ओर से बिहार के नालंदा जिले के बहादुरपुर गांव निवासी मृतका के चाचा राकेश कुमार परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे व पूरे मामले की जानकारी ली। खबर लिखे जाने तक मायके पक्ष की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया था। मामले के संबंध में ओपी प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पति सौरभ चौधरी से पूछताछ की गयी है। पति ने पुलि...