जहरीला पदार्थ खाने से हुई थी दोस्तों की मौत
वाराणसी, जून 6 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। चोलापुर के बनियापुर गांव (चोलापुर) में निर्माणाधीन मकान में मिले दो दोस्तों के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीला पदार्थ खाने से मौत की पुष्टि हुई है। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि उनके बिसरे सुरक्षित रखवाए गए हैं। हुकुलगंज निवासी 46 वर्षीय अभिजीत गांगुली उर्फ टिंकू और जौनपुर निवासी 40 वर्षीय निहाला सिंह उर्फ नीलू दोस्त थे। बनियापुर गांव में अभिजीत के चचेरे भाई अमित गांगुली का मकान निर्माणाधीन है। इसमें दोनों साथ रहते थे। गुरुवार सुबह दोनों का शव मिला था। मकान में शराब की बोतलें और सल्फास की खुली शीशी मिली थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.