औरैया, फरवरी 9 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरूबाई में विवाहिता की जहर खाने से मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बरूबाई निवासी विवेक उर्फ भुल्ला खेती कर परिवार का पालन-पोषण करता है। रविवार दोपहर उसकी पत्नी रचना कुमारी घर के अंदर अचेत अवस्था में पड़ी मिली। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताते हुए कानपुर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान कानपुर में उसकी मौत हो गई। देर रात परिजन शव घर ले आए, जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर मायके पक्ष भी मौके प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.