कानपुर, जून 22 -- सरवनखेडा,संवाददाता। गजनेर थाना क्षेत्र के सरवनखेड़ा गांव के रहने वाले एक रेडीमेड कपड़े बेचने वाले युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर परिजन उसको गंभीर हालत में सीएचसी गजनेर ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सरवनखेड़ा निवासी 40 वर्षीय रहीश रेडीमेड कपड़े बेचने का काम करता था। इधर कुछ दिनों से वह किसी बात को लेकर गुमसुम रहता था। शनिवार शाम का उसने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर उसको परिजन सीएचसी गजनेर ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- पेंटर ने जहरीला पदार्थ खाकर दे दी जान पति की मौत से उसकी पत्न सरवरी बेगम बदहवास हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...