कानपुर, मार्च 2 -- पुखरायां। बरौर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव के रहने वाने सेवानिवृत्त नलकूप विभाग के एक कर्मचारी ने रविवार रात में किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर हुई जानकारी के बाद परिजन उनको अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां इलाज के दौरन उनकी मौत हो गई। इससे कोहराम मच गया। मुरादपुर गांव निवासी बासठ साल के रामनाथ नलकूप विभाग से सेवा निवृत्त होने के बाद गांव में ही निवास कर रहे थे। रविवार को देर रात उन्होंने किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उनको सीएचसी देबीपुर लाए। यहां से प्राथमिक उपचार कराने के बाद उनको गंभीर हालत में परिजनों ने अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। इससे कोहराम मच गया। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.