अलीगढ़, जून 7 -- हिन्दुस्तान संवाद टप्पल थाना क्षेत्र के गांव हैतलपुर में शुक्रवार रात एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घरेलू कलह में आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।गांव हैतलपुर निवासी रिंकू (28) मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर उसका परिजनों से विवाद हो गया था। तभी उसने घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ती देख परिजनों को शक हुआ। आनन-फानन में परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। देर रात इलाज के दौरान रिंकू ने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- जबरन जहर पिलाने से युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...