संभल, अप्रैल 2 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मणगंज में बुधवार को जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंच गई। परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मणगंज निवासी इरशाद पुत्र मुन्ना ने बुधवार की सुबह घर में रखा जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन फानन में उपचार के लिए चन्दौसी सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार नहीं हुआ। उसके बाद परिजन निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी शबाना ने बताया की सुबह मां बेटों में किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर घ...