मिर्जापुर, मई 1 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चौबीस घंटे के अंदर जहरीला पदार्थ खाने से महिला और युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पारीवारिक कलह में दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या की है। अहरौरा थाना क्षेत्र के इमिलियाचट्टी निवासी 32 वर्षीय ममता पत्नी मोती कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ मोहल्ले में रहती थीं। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि महिला ने बीती रात पारीवारिक कलह में जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसके पति ने उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरा मामला कछवां थाना क्षेत्र के चड़रहा गांव का है। थ...