देवघर, मार्च 24 -- देवघर। जहरीले पदार्थ के सेवन से एक महिला की हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला बिहार के बांका जिला के जयपुर थाना क्षेत्र निवासी है। जानकारी के अनुसार, महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, उसके बाद तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने स्थिति गंभीर होता देख तत्काल इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार महिला की हालत फिलहाल स्थिर है, हालांकि ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। समाचार लिखे जाने तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका था। घटना की सूचना ओपी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.