महाराजगंज, नवम्बर 28 -- परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परसा बुजुर्ग निवासी एक महिला ने गुरूवार को जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। घरवाले उसे सीएचसी परतावल ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद हालत में सुधार नही होने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल जायसवाल का कहना है कि इलाज के बाद भी महिला के हालत में सुधार नही हुआ। पुलिस को सूचना देने के साथ ही महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...