नोएडा, मई 29 -- नोएडा, संवाददाता। चौड़ा गांव में रहने वाली महिला ने मानसिक तनाव के चलते शुक्रवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। पति ने उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक चौड़ा गांव निवासी 25 वर्षीय महिला सपना की शादी कुछ वर्ष पहले योगेंद्र के साथ हुई थी। दोनों परिवार के साथ गांव में रहते हैं। शुक्रवार सुबह मानसिक तनाव के चलते सपना ने अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवार के सदस्यों ने गंभीर हालत में उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां से उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह भी पढ़ें- जहरीला पदार्थ खाने से महिला की हालत गंभीर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुल...